दवा एक्सपायरी मैनेजमेंट

मेडिकल स्टोर के लिए दवा एक्सपायरी मैनेजमेंट

एक्सपायर्ड दवा मतलब डूबा पैसा और काउंटर पर ख़तरा। MedBox24 हर बैच की एक्सपायरी पर नज़र रखता है और एक्सपायर्ड पत्ता कभी बिल तक नहीं पहुँचने देता।

MedBox24 एक्सपायरी सेंटर: 30, 60 और 90 दिन में एक्सपायर होने वाले बैच और उनकी कीमत

MedBox24 की असली स्क्रीन

हर बैच पर एक्सपायरी

हर बैच पैक पर लिखे महीने और साल के साथ दर्ज होता है। बैच उस महीने के आख़िर तक सही माना जाता है।

  • पैक जैसी MM/YY एक्सपायरी
  • एक प्रोडक्ट के कई बैच साथ-साथ
  • सप्लायर के बिल से सीधे

पहले एक्सपायरी, पहले बाहर

बिलिंग में पहले एक्सपायर होने वाला बैच अपने-आप चुना जाता है। एक्सपायर्ड बैच बिलिंग में दिखते ही नहीं, इसलिए बिल तक नहीं पहुँचते।

  • सबसे पास वाली एक्सपायरी का बैच पहले
  • एक्सपायर्ड बैच बिलिंग से बाहर
  • हर बिल लाइन पर बैच नंबर

30, 60 और 90 दिन पहले अलर्ट

एक्सपायरी सेंटर और डैशबोर्ड पर 30, 60 और 90 दिन में ख़त्म होने वाला माल, और अलर्ट मालिक, मैनेजर और स्टॉक कीपर तक।

  • 30, 60 और 90 दिन की लिस्ट
  • लागत और MRP पर जोखिम वाली रकम
  • डैशबोर्ड और नोटिफ़िकेशन में अलर्ट

वापसी या राइट-ऑफ़

पास-एक्सपायरी माल खरीद वापसी से सप्लायर को लौटाइए, या एक्सपायर्ड माल कारण के साथ राइट-ऑफ़ कीजिए — मालिक या मैनेजर की मंज़ूरी से।

  • सप्लायर को खरीद वापसी
  • कारण और मंज़ूरी के साथ राइट-ऑफ़
  • हर कदम स्टॉक लेजर में

जोखिम वाला पैसा देखिए

हर लिस्ट में माल की कीमत लागत और MRP पर दिखती है, ताकि पता रहे पहले किसे बेचना, लौटाना या छूट देनी है।

  • महीने-वार एक्सपायरी
  • सप्लायर या श्रेणी के हिसाब से
  • Excel या PDF में डाउनलोड

सवाल

बिलिंग में एक्सपायर्ड बैच का क्या होता है?

एक्सपायर्ड बैच बिलिंग में दिखते ही नहीं, इसलिए बिक नहीं सकते। उसकी जगह अगला सही बैच लिया जाता है।

अलर्ट कितना पहले मिलता है?

30, 60 और 90 दिन में एक्सपायर होने वाले बैच हर दिन एक्सपायरी सेंटर और डैशबोर्ड पर दिखते हैं।

क्या पास-एक्सपायरी माल सप्लायर को लौटा सकते हैं?

हाँ। एक्सपायरी लिस्ट से खरीद वापसी बनाइए; वह उसी सप्लायर को जाती है जिससे ख़रीदा था।

बिना एक्सपायरी वाले सामान का क्या?

उन्हें बिना एक्सपायरी का मार्क कीजिए, फिर एक्सपायरी कभी नहीं पूछी जाती।